online link PAN and Aadhaar card before 30 june to avoid 1000 rupees fine – Tech news hindi

क्या आपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक कर लिया है? यह काम निपटाने के लिए आपके पास 30 जून तक का समय है। इसके बाद आपसे 1000 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने आपके पर्मानेंट अकाउंट नंबर (पैन) को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी है, हालांकि तब तक इंतजार करने का मतलब तगड़ा जुर्माना है। 30 जून, 2022 तक दस्तावेजों को लिंक करने पर 500 रुपये वसूल किए जाएंगे और इसके बाद जुर्माना बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया जाएगा। 

टैक्सपेयर्स यह जानने की जरूरत है कि 1 अप्रैल, 2017 से पैन और इनकम रिटर्न के लिए आवेदन पत्र में आधार नंबर को दर्ज करना अनिवार्य हो गया है। इसलिए पेनल्टी और परेशानियों से बचने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने पैन को आधार से लिंक करना होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने पैन को आधार से ऑनलाइन कैसे लिंक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 60% तक छूट पर ब्रैंडेड स्मार्टवॉच, Samsung-Amazfit सब पर ऑफर, अमेजन की सेल

पैन को आधार के साथ ऐसे लिंक करें:

आधिकारिक इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं या लिंक पर क्लिक करें – https://incometaxindiaefiling.gov.in/

रजिस्टर करें (अगर पहले से नहीं किया है). आपका पैन ही आपकी यूजर आईडी होगी।

संबंधित खबरें

यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।

एक पॉप अप विंडो दिखाई देगी, जो आपको अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए पूछेगा। 

अगर ऐसा कुछ नहीं दिखा तो तो मेनू बार पर ‘Profile Settings’ पर जाएं और ‘Link Aadhaar’ पर क्लिक करें।

पैन विवरण के अनुसार जन्म तिथि और लिंग जैसे डिटेल्स पहले से लिखे होंगे।

पैन डिटेल्स को वेरिफाई करें। अगर कोई जानकारी मेल नहीं हो रही तो किसी एक डॉक्यूमेंट में उसे ठीक कराना होगा। 

यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स ध्यान दें! 151 रुपये के प्लान में Disney+ Hotstar फ्री, वैलिडिटी भी लंबी चलेगी

अगर डिटेल्स सही हैं, तो अपना आधार नंबर दर्ज करें और link now बटन पर क्लिक करें।

एक पॉप-अप मैसेज आपके बताएगा कि आधार-पैन से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।

पैन और आधार को लिंक करने के लिए https://www.utiitsl.com/ या https://www.egov-nsdl.co.in/ पर भी जा सकते हैं।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM