WhatsApp is planning to remove Broadcast Lists and New Group from the chats list in a future update – Tech news hindi

जल्द ही WhatsApp में आपको ढेर सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐप में कुछ नए फीचर जुड़ने वाले हैं तो कुछ फीचर हटने वाले हैं। हम आपको आज ऐसे दो फीचर के बारे में बता रहे हैं तो वॉट्सऐप चैट लिस्ट से हट सकते हैं। वॉट्सऐप जल्द ही आपकी चैट लिस्ट से बहुत सारे ऑप्शन हटा सकता है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि वॉट्सऐप चैट लिस्ट से ब्रॉडकास्ट लिस्ट और न्यू ग्रुप ऑप्शन को हटा देगा। जब आप मैसेजिंग ऐप खोलते हैं तो आप चैट स्क्रीन के ऊपर दाईं और बाईं ओर ब्रॉडकास्ट लिस्ट और न्यू ग्रुप ऑप्शन देखते हैं। हालांकि, वॉट्सऐप इन्हें अपने फ्यूचर अपडेट में हटा सकता है।

वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर Wabetainfo के अनुसार, वॉट्सऐप केवल आर्काइव्ड लिस्ट को चैट स्क्रीन में सबसे ऊपर रखेगा और ब्रॉडकास्ट लिस्ट और न्यू ग्रुप को हटा देगा। “वॉट्सऐप चैट लिस्ट को बहुत साफ बनाने की योजना बना रहा है और ऐसा करने के लिए, उन्हें कुछ यूआई एलिमेंट को हटाने की जरूरत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेष रूप से, वे उस पंक्ति को हटाने की योजना बनाई जा रही है, जहां आप अपनी ब्रॉडकास्ट लिस्ट खोल सकते हैं और नए ग्रुप बना सकते हैं।”

ब्रॉडकास्ट लिस्ट और न्यू ग्रुप को एक ग्रुप बनाने या एक टैप से बहुत से लोगों को मैसेज भेजने के लिए बनाया गया है। हालांकि, वॉट्सऐप अब चैट स्क्रीन को डी-क्लटर करने की योजना बना रहा है। Wabetanifo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में, अपडेट केवल स्क्रीन के टॉप पर आर्काइव्ड चैट ऑप्शन दिखाता है।

ये भी पढ़ें- BSNL, Jio और Airtel के सबसे सस्ते ब्रॉडब्रैंड प्लान, मात्र ₹13 रोज में 3300GB डेटा और 100 Mbps तक स्पीड

ब्रॉडकास्ट के लिए एक नया एंट्री पॉइंट होगा
रिपोर्ट से पता चलता है कि आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में “ब्रॉडकास्ट” के लिए एक नया एंट्री पॉइंट होगा, जब आप टॉप दाईं ओर “स्टार्ट न्यू चैट” बटन पर टैप करते हैं। न्यू ग्रुप ऑप्शन के साथ इसी तरह की सेटिंग्स की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, वॉट्सऐप केवल फ्यूचर अपडेट्स में ही बदलावों को रोल आउट कर सकता है। इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि वॉट्सऐप जल्द ही इस फीचर को रोल आउट करेगा या नहीं। UI में बदलाव फिलहाल डेवलपमेंट फेज़ में है और फीचर जारी होने से पहले प्लान्स बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- टेंशन खत्म: अब खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे सारे फालतू Emails, बस करना होगा ये काम

इस नए फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा वॉट्सऐप
एक हालिया रिपोर्ट में सामने पता चला है कि वॉट्सऐप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो नोटिफिकेशन पैनल में यूजर की प्रोफ़ाइल फोटो दिखाता है। मैसेजिंग ऐप ने आईओएस बीटा यूजर्स के लिए फीचर को रोल आउट कर दिया है। जब आप चैट और ग्रुप से नए मैसेज प्राप्त करते हैं तो वॉट्सऐप ने नोटिफिकेशन में प्रोफाइल फोटो को शामिल करने के लिए सपोर्ट जोड़ा है। यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए केवल आईओएस 15 पर जारी किया गया है क्योंकि यह आईओएस 15 एपीआई का उपयोग करता है।” उम्मीद है कि बाद में और वॉट्सऐप अकाउंट्स को यह फीचर मिल जाएगा। यह फीचर फिलहाल बीटा स्टेज पर है और वॉट्सऐप फीचर को केवल सुधार के साथ जारी करेगा।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM