alert for WhatsApp users not to do these mistakes otherwise you can be in big trouble – Tech news hindi

0
74

WhatsApp आज हम सबकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसके बिना अब शायद किसी के लिए भी एक दिन काटना भी मुश्किल है। लेकिन WhatsApp को यूज करते हुए कई सावधानी बरतनी आज की डेट में बहुत जरूरी हो गई है। ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड में व्हाट्सऐप का सबसे ज्यादा यूज किया जा रहा है, इसलिए अब ये बहुत जरूरी हो गया है की आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को सुरक्षित रखें। 

आज हम आपको WhatsApp से जुड़ी कुछ ऐसी बाटों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको याद रख आप आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं, अपनी  पर्सनल डीटेल्स को लीक होने से भी बचा सकते हैं साथ ही खुद को जेल जाने से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में डिटेल में: 

 

ये भी पढ़ें:- Tata का धमाका! 400 रुपये में दे रहा Netflix, Hotstar, ZEE5, SonyLIV का सब्सक्रिप्शन

 

1) प्रोफाइल फोटो में कभी ज्यादा जानकारी नहीं दें 

चाहें कोई आपके कॉन्टैक्ट में हो या न हो, आपकी प्रोफाइल फोटो को हर कोई देख सकता है। ऐसे में WhatsApp पर आपको फोटो लगाते समय सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। आपको ऐसी फोटो लगाने से बचना चाहिए जिसमें किसी सोसाइटी या आपकी खुद की सोसाइटी का नाम दिखें, साथ कार या बाइक के आगे क्लिक की ऐसी फोटो न लगाएं जिसमें आपकी कार-बाइक का नंबर दिख रहा हो। जब भी आपको कोई स्टेटस डालते हैं तो उसे सभी के साथ शेयर न कर सिर्फ अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ ही शेयर करें। क्योंकि हमारे फोन में कई ऐसे लोगों का नंबर भी सेव होता है जिनके साथ स्टेटस शेयर करना जरूरी नहीं है। 

 

2) कभी न भेजें पोर्न वीडियोज, हो सकती है जेल

WhatsApp पर अश्लील सामग्री शेयर करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अगर कोई आपके अकाउंट को व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करता है तो व्हाट्सएप आपके खाते को बैन कर सकता है और इसकी पॉलिसी के मुताबिक, पुलिस शिकायत भी दर्ज कर सकता है। ऐसे में एक पोर्न क्लिप आपको जेल की हवा खाने पर मजबूर कर सकती है।

 

3) इस तरह के मैसेज नहीं करें फॉरवर्ड

WhatsApp पर हमारे पास कई तरह के मैसेज आते रहते हैं। किसी भी जानकारी या खबर को फॉरवर्ड करने से पहले चेक जरूर कर लें कि यह फेक न्यूज तो नहीं है। साथ ही फ्री ऑफर व सरकारी योजनाओं के नाम पर भी कई फर्जी लिंक फॉरवर्ड किए जाते हैं। इन्हें आगे बढ़ाने से बचें। इसके अलावा किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ हेट-स्पीच को बढ़ावा देने वाले मैसेज भी किसी को न भेजें। 

 

ये भी पढ़ें:- बवाल मचाने आ गई boAt Smartwatch, 10 मिनट के चार्ज पर चलेगी दिनभर, लाइव क्रिकेट स्कोर का देगी अलर्ट

 

4) कभी भी न सेव करें अनजान लोगों का नंबर

कई बार हम कैब वाले, डिलीवरी बॉय या फिर किसी सर्विस वाले पर्सन का नंबर उस समय कार्यवश सेव कर लेते है, और बाद में डिलीट करना भूल जाते है। ऐसे में WhatsApp पर वो पर्सन हमारे प्रोफाइल पिक्चर से लेकर हमारे  स्टेटस भी देख लेता है। ऐसे में हमारी ऐसी जानकारी उन लोगों तक चली जाती है। इसी लिए कभी भी अनजान लोगो का नंबर सेव न करें। 

 

5) जरूरी एक्टिवेट कर लें Two-step verification 

यह WhatsApp का बेहद जरूरी फीचर है। टू-स्टेप वेरिफिकेशन के जरिए आपके 6 अंकों का एक पिन सेट करना होता है। किसी भी नए डिवाइस में आपके नंबर से WhatsApp लॉगिन करने के लिए इस पिन की जरूरत पड़ेगी। साथ ही यह पिन बीच में भी कभी पूछा जा सकता है। साइबर फ्रॉड के इस दौर में व्हाट्सएप का टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर एक्टिवेट रखें।

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here