iphone 14 pro like dynamic island feature in your android phone how to use – Tech news hindi

0
1

ऐप पर पढ़ें

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने अपने लेटेस्ट iPhone 14 लाइनअप के प्रो मॉडल्स में खास फीचर दिया है, जो नॉच को रिप्लेस करता है। इस फीचर को डायनमिक आईलैंड नाम दिया गया है। मजेदार बात यह है कि ऐपल की ओर से कई साल की रिसर्च के बाद तैयार किए गए फीचर को एंड्रॉयड डिवेलपर्स ने फटाफट तैयार कर लिया है। आप मजेदार Dynamic Island फीचर अपने Android स्मार्टफोन में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में ऐपल ने नॉच हटा दी है और पिल शेप वाले पंच-होल को छुपाने के लिए नया फीचर दिया। यह फीचर बेहद काम का है और नोटिफिकेशंस से लेकर रिसेंट ऐप्स का ऐक्सेस भी इसपर मिल जाता है। आपको यह फीचर इस्तेमाल करने के लिए महंगा iPhone खरीदने की जरूरत नहीं है और किसी भी एंड्रॉयड फोन में डायनमिक आईलैंड इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसका तरीका क्या है।

कब-कहां जाते हैं आप? गूगल को सब पता है, फोन में फौरन बदलें ये सेटिंग्स

थर्ड-पार्टी ऐप दे रही है ऐसा ही फीचर

एंड्रॉयड यूजर्स को कई थर्ड-पार्टी ऐप्स डायनमिक आईलैंड फीचर इस्तेमाल करने का विकल्प दे रही हैं, जिन्हें प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। लगभग सभी डायनमिक आईलैंड फंक्शंस देने वाली ऐसी ही एक ऐप Dynamic Island- dynamicSpot है। गूगल प्ले स्टोर में जाकर ‘dynamic island’ सर्च करते ही यह ऐप आपको सबसे ऊपर दिख जाएगी। यह ऐप पूरी तरह फ्री है और इन-ऐप परचेज के साथ अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं। 

ऐसे सेटअप करें DynamicSpot ऐप

1.
अपने फोन में dynamic island- dynamicSpot ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपेन करें। 

2. अब स्क्रीन पर दिखाए जा रहे निर्देशों का पालन करना होगा और सभी जरूरी परमिशंस ऐप को देनी होंगी। 

3. ‘Select apps’ सेक्शन में आप उन ऐप्स का चुनाव कर सकते हैं, जिनके नोटिफिकेशंस डायनमिक आईलैंड में देखना चाहते हैं। आप चाहें तो एकसाथ सभी ऐप्स भी चुन सकते हैं। 

4. ‘Notification access’ के अलावा आपको इसे ‘Draw-on-screen’ परमिशन भी देनी होगी और ‘Done’ पर टैप करना होगा। 

5. आखिर में दाईं ओर ऊपर दिए ‘Play’ आइकन पर टैप करते ही आईलैंड दिखने लगेगा। 

रातभर चार्जिंग पर लगा देते हैं अपना फोन? ये 4 गलतियां पड़ेंगी भारी

आईलैंड में दिखने लगेंगे नोटिफिकेशंस

ऐप सेटअप करने के बाद से ही आपको इस आईलैंड में नोटिफिकेशंस दिखने लगेंगे, जिनपर टैप करने के बाद उन्हें ओपेन किया जा सकेगा। इसके अलावा मैप नेविगेशन से लेकर टाइमर और प्ले किया जा रहा म्यूजिक भी इस डायनमिक आईलैंड में दिखने लगेगा। इसे एक्सपैंड करने और ऐप ओपेन करने के लिए आईलैंड पर टैप करना होगा। इस बबल पर लॉन्ग-टैप करने के बाद नोटिफिकेशन पढ़ा जा सकेगा या उसे हटाया जा सकेगा। ऐप का प्रो वर्जन 99 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कई अतिरिक्त फीचर्स भी देता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here