how to hide whatsapp chats without using archive feature follow these steps – Tech news hindi

0
1

ऐप पर पढ़ें

अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों के साथ चैटिंग करने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में Whatsapp भी शामिल है। इस मेसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले ढेरों प्राइवेसी फीचर्स की मदद से सुरक्षित ढंग से मैसेजिंग का विकल्प मिलता है। हालांकि, कई बार आप चाहते हैं कि वॉट्सऐप मेसेजेस पर किसी और की नजर ना पड़े और उन्हें छुपाया जा सके। ऐसा आसानी से किया जा सकता है। 

वॉट्सऐप पर कोई कन्वर्सेशन छुपाना चाहें तो इसके लिए उसपर लॉन्ग टैप करने के बाद आर्काइव करने का विकल्प मिलता है। बड़ी परेशानी यह है कि आर्काइव किए गए चैट में कोई नया मैसेज आने पर उसका नोटिफिकेशन नहीं आता। आप बिना आर्काइव किए भी चैट्स को छुपा सकते हैं और कोई दूसरा आपके पर्सनल मेसेजेस नहीं पढ़ सकेगा। एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में आसानी से ऐसा किया जा सकता है।

वॉट्सऐप में आया कमाल का नया फीचर, सबसे ऊपर दिखेंगे फेवरेट लोगों के चैट्स

Apple iPhone यूजर्स के लिए यह है तरीका

1.
अपने आईफोन में Whatsapp ओपेन करें और दाईं ओर सबसे नीचे दिए गए आइकन पर टैप कर ‘Settings’ में जाएं।

2. यहां आपको ‘Account’ विकल्प पर टैप करना होगा और ‘Privacy’ का चुनाव करना होगा। 

3. मेन्यू में दिए गए ‘Screen Lock’ विकल्प पर टैप करने के बाद आपको ‘Require Face ID’ या ‘Require Touch ID’ विकल्प मिलेगा।

4. यह फंक्शन इनेबल करने के लिए आपको सामने दिख रहा टॉगल ऑन कर देना है।

5. आपसे पूछा जाएगा कि ऐप को कितनी देर बाद लॉक किया जाए और Immediately, After 1 Minute, After 15 Minutes और After 1 Hour जैसे ऑप्शंस मिल जाएंगे, जिनमें से कोई एक चुनना होगा।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स ये स्टेप्स फॉलो करें

1.
एंड्रॉयड फोन में Whatsapp ओपेन करने के बाद आपको बाईं ओर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करने के बाद सेटिंग्स में जाना होगा। 

2. अब ‘Privacy’ पर टैप करने के बाद ‘Account’ सेक्शन में जाना होगा। 

3. यहां ‘Fingerprint Lock’ पर टैप करने के बाद आपको ‘Unlock with fingerprint’ विकल्प चुनना होगा। 

4. अब यहां भी आपको कई ऑप्शंस मिलेंगे और आप चुन पाएंगे कि ऐप कितनी देर बाद लॉक हो जाए।

बिना नंबर सेव किए भेजना है वॉट्सऐप मेसेज? यह है तरीका

ऐप लॉक करने के बाद आप जैसे ही वॉट्सऐप बंद करेंगे, आपका फोन इस्तेमाल करने के दौरान भी कोई चैट्स नहीं देख पाएगा। आईफोन पर फेस ID और एंड्रॉयड डिवाइसेज में फिंगरप्रिंट या फिर पासवर्ड की मदद से ऐप लॉक की जा सकती है।

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here