how to check air pollution and air quality on google maps with new feature – Tech news hindi

0
1

ऐप पर पढ़ें

वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है और इसके चलते स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें आ रही हैं। तेजी से बदलते मौसम, धुंध और अलग-अलग वजहों से तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है। यही वजह है कि वायु प्रदूषण के स्तर पर नजर रखना और इसे मॉनीटर करना जरूरी है। आप गूगल मैप्स ऐप की मदद से ऐसा कर सकते हैं और इसमें एक नया फीचर शामिल किया गया है। 

वैसे तो वायु प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ने की स्थिति में घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी जाती है लेकिन हर बार ऐसा ना करने पर काम भी नहीं चलता। हालांकि फोन में मौजूद गूगल मैप्स ऐप की मदद से आप घर से निकलते वक्त एयर क्वॉलिटी जरूर चेक कर सकते हैं। नए फीचर के साथ किसी भी लोकेशन में एयर क्वॉलिटी चेक की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें: कब-कहां जाते हैं आप.. गूगल को सब पता है, फौरन बदल दें यह सेटिंग

ऐसे काम करता है यह मैप्स फीचर

नए गूगल मैप्स फीचर को iOS और Android दोनों पर ऐप का हिस्सा बनाया गया है। इस फीचर को स्थानीय मौसम विभाग के साथ पार्टनरशिप में डिजाइन किया गया है और यह इनवायरमेंट ओवरव्यू भी शेयर करता है। यह नेशनल एयर क्वॉलिटी इनडेक्स के आधार पर हवा की मौजूदा क्वॉलिटी की जानकारी यूजर्स को स्क्रीन पर दिखा देता है। 

आपको फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

सबसे पहले गूगल मैप्स ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें और इसके बाद नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 

– गूगल मैप्स ओपेन करने के बाद वह लोकेशन सर्च करनी होगी, जहां की एयर क्वॉलिटी चेक करनी है। 

– लोकेशन सेट करने के बाद डिस्प्ले पर दाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे लेयर आइकन पर टैप करना होगा। 

– यहां आपको अलग-अलग तरह की मैप लेयर्स की जानकारी दी जाएगी। 

– आपको मैप डीटेल्स सेक्शन में दिए गए ‘Air Quality’ ऑप्शन पर टैप करना होगा। 

गूगल मैप्स बचाएगा आपके पैसे, घर से निकलते ही ऑन करें यह फीचर

स्क्रीन पर आपको एयर क्वॉलिटी का स्तर बता दिया जाएगा और आप जब चाहें यही स्टेप्स फॉलो करते हुए हवा की सेहत का हाल जान सकेंगे। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here