how to book delhi metro ticket using whatsapp follow these easy steps – Tech news hindi

0
0

ऐप पर पढ़ें

मेट्रो टिकट के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने का झंझट छोड़िए और लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ओपेन करिए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अब यूजर्स के लिए वॉट्सऐप आधारित टिकटिंग सिस्टम की घोषणा कर दी है। अब दिल्ली NCR के अलावा गुरुग्राम रैपिड मेट्रो तक सभी लाइन्स पर मेट्रो टिकट्स आसानी से वॉट्सऐप के जरिए बुक किए जा सकते हैं। 

DMRC ने मेटा और उनके ऑथराइज्ड पार्टनक Pelocal Fintech Pvt. Ltd के साथ मिलकर यूजर्स को वॉट्सऐप पर मेट्रो टिकट्स खरीदने का विकल्प दिया है। इस नए विकल्प के साथ यात्री घर बैठे या फिर ऑफिस में ही आसानी से फटाफट टिकट खरीद सकते हैं। यह चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और सभी 12 मेट्रो लाइन्स के 288 मेट्रो स्टेशंस को कवर करता है।

यह भी पढ़ें: अब एक फोन में कई नंबरों से चलेगा WhatsApp, ऐसे सेटअप करें नया फीचर

यह है मेट्रो टिकट बुक करने का तरीका

दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करते हुए वॉट्सऐप पर टिकट खरीद पाएंगे। 

– सबसे पहले आपको +91 9650855800 पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा। आप मेट्रो स्टेशंस पर दिखाए गए QR कोड स्कैन करते हुए भी चैट विंडो ओपेन कर सकते हैं। 

– इसके बाद आपको मनपसंद भाषा का चुनाव करने को कहा जाएगा। 

– ‘Buy Ticket’ विकल्प पर टैप करने के बाद सोर्स और डेस्टिनेशन स्टेशंस एंटर करने होंगे। 

– आप चुन सकेंगे कि आपको कितने टिकट्स की जरूरत है। 

– सारी जानकारी रिव्यू करने के बाद पेमेंट करना होगा और पेमेंट लिंक मिल जाएगा। 

WhatsApp पर सुनते ही गायब हो जाएंगे वॉइस मेसेज, आ गया मजेदार फीचर

टिकट के लिए भुगतान करने के बाद वॉट्सऐप पर QR कोड आधारित टिकट मिल जाएगा। हालांकि, एक बार में अधिकतम 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं। साथ ही टिकट कैंसल किया जाना भी संभव नहीं है। एक बार बुक किए गए टिकट्स पूरे दिन के लिए वैलिड होते हैं और इन्हें मेट्रो स्टेशंस पर स्कैन कर यात्रा शुरू की जा सकती है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here