whatsapp to Show Your Profile Info Within Chats soon here is how the feature works – Tech news hindi

0
7

ऐप पर पढ़ें

लोकप्रिय चैटिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में लगातार नए फीचर्स शामिल किए जाते हैं और इन्हें सभी के लिए स्टेबल वर्जन का हिस्सा बनाने से पहले बीटा वर्जन में टेस्ट किया जाता है। अब वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसके साथ यूजर्स के प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी चैट विंडो में ही दिखाई जाएगी। इस तरह किसी नंबर से मेसेज आने पर बिना चैट इन्फो में गए ही उसकी प्रोफाइल इन्फॉर्मेशन देखी जा सकेगी। 

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया फीचर ऐसी स्थिति में फायदेबंद होगा, जब किसी अनजान कॉन्टैक्ट से मेसेज आता है। इसके बाद अभी यूजर्स को चैट ओपेन करने के अलावा चैट इन्फो पेज पर जाना पड़ता है। यहां यूजर की प्रोफाइल फोटो से लेकर नाम और स्टेटस जैसी जानकारी दिखाई जाती है। अब यह जानकारी देखने के लिए चैट इन्फो पेज पर नहीं जाना होगा। प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी अब चैट विंडो ओपेन करते ही सबसे ऊपर दिखेगी। 

केवल फेवरेट दोस्तों को दिखेगा आपका WhatsApp स्टेटस, ऐसे काम करती है ट्रिक

एंड्रॉयड बीटा यूजर्स को मिला फीचर

वॉट्सऐप अपडेट्स और फीचर्स की जानकारी देने वाली ब्लॉग साइट WABetaInfo ने बताया है कि नए फीचर को वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.23.25.11 अपडेट का हिस्सा बनाया गया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। नए बदलाव के साथ मेसेजिंग ऐप में प्रोफाइल इन्फो कन्वर्सेशन के हिस्से के तौर पर चैटिंग विंडो में ही दिख रहा है। सामने आया है कि यह फीचर ऐप में यूजर्स फीडबैक लेने के बाद शामिल किया जा रहा है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि कई यूजर्स की मांग थी कि कन्वर्सेशंस में ही यूजर्स के प्रोफाइल से जुड़ी बेसिक जानकारी दिखाई जाए और मेटा की ओनरशिप वाले ऐप ने इस आधार पर नया बदलाव किया है। प्रोफाइल इन्फॉर्मेशन के साथ आसानी से तय किया जा सकता है कि किसी कॉन्टैक्ट से बात करनी है या नहीं। अब इसके लिए अलग से स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत नहीं है। जल्द सभी यूजर्स को इस बदलाव का फायदा मिलने लगेगा। 

WhatsApp अकाउंट से लिंक करें अपनी ईमेल ID, नहीं रहेगी फोन खोने की टेंशन

प्रोफाइल में होने वाले बदलाव भी दिखेंगे

नए फीचर का एक और फायदा यह है कि किसी यूजर की ओर से नाम या स्टेटस जैसे प्रोफाइल इन्फो में किए गए बदलाव तुरंत दिख जाएंगे। अभी ये बदलाव चैट इन्फो पेज पर जाने के बाद ही दिखते हैं और ऐसा ना करने पर लंबे वक्त तक नजर नहीं आते। प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप चैनल ओनर्स के साथ भी नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है और उन्हें सस्पेंड किए गए चैनल की जानकारी बेहतर ढंग से दी जाएगी। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here