how to spy on someone using their phone camera here is the trick – Tech news hindi

0
1

ऐप पर पढ़ें

क्या आप उन लोगों में से हैं जो किसी पर नजर रखना चाहते हैं या फिर उसकी चिंता में लगे रहते हैं, तो जासूसी करना उतना मुश्किल भी नहीं है। आप चाहें तो किसी और के स्मार्टफोन कैमरा की मदद से ही उसकी हरकतों का पता लगा सकते हैं और फोटो क्लिक करने या फिर वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे काम कर सकते हैं। 

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या किसी और के स्मार्टफोन कैमरा की मदद से उसकी जासूसी करना लीगल है? एक शब्द में इसका जवाब ‘हां’ है लेकिन तभी अगर आप सहमति से ऐसा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, परिवार के किसी बुजुर्ग या फिर बच्चे पर नजर रखने के लिए इस ट्रिक की मदद ली जा सकती है।

पुराने बेकार फोन को बना सकते हैं CCTV कैमरा, करेगा घर की सुरक्षा

इन ऐप्स की मदद से रख पाएंगे नजर

आप किसी और के स्मार्टफोन कैमरा का इस्तेमाल उसपर नजर रखने के लिए करना चाहते हैं तो आपको प्रोफेशनल फोन कैमरा स्पाई ऐप KidsGuard Pro या फिर IP Webcam जैसी IP कैमरा ऐप इस्तेमाल करनी होगी। इन ऐप्स की मदद से फोन कैमरा को रिमोटली ऐक्सेस किया जा सकेगा और बिना टारगेट को पता चले फोटोज भी क्लिक किए जा सकेंगे। 

पैरेंट्स के लिए बेहद काम की हैं ऐप्स

बच्चों पर नजर रखने के लिए ऐप्स का इस्तेमाल पैरेंट्स का काम बेहद आसान बना देता है। Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए उपलब्ध IP कैमरा और Spy App के कुछ फीचर्स फ्री में मिलते हैं और बाकियों के लिए भुगतान करते हुए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। बता दें, IP Camera के मुकाबले Spy App इस्तेमाल करना ज्यादा आसान है। 

अपने पुराने फोन को बनाएं डिजिटल फोटो फ्रेम, हर कोई देखता रह जाएगा

आपको फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

सबसे पहले फोन में KidsGuard Pro ऐप इंस्टॉल करें और अकाउंट क्रिएट करें। इसके बाद दोनों डिवाइसेज में लॉगिन करने के बाद आप टारगेट डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल कर सकेंगे। बिना यूजर को पता चले उसके फोन कैमरा से वीडियो रिकॉर्ड करने, लाइव फीड देखने या फिर फोटो क्लिक करने जैसे काम किए जा सकते हैं और कैमरा बैकग्राउंड में चलने की वजह से यूजर को भनक तक नहीं लगती।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here