how to use old smartphone as digital photo frame follow these steps – Tech news hindi

0
1

ऐप पर पढ़ें

स्मार्टफोन्स से जुड़ी टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और यही वजह है कि यूजर्स कुछ महीने या सालभर बीतते ही नया फोन खरीदने का मन बनाने लगते हैं। ऐसे में पुराने स्मार्टफोन का क्या किया जाए, यह बड़ा सवाल है। आप ई-कचरा कम करने के लिए पुराने फोन को रीसाइकल या एक्सचेंज कर सकते हैं। हालांकि, अगर पुराना फोन अच्छे से काम कर रहा है तो इसे इस्तेमाल करने के कई मजेदार तरीके भी हैं। 

आपके पुराने फोन या टैबलेट की स्क्रीन पर कोई क्रैक या स्क्रैच ना हो तो उसे शानदार डिजिटल फोटो फ्रेम में बदला जा सकता है। डिजिटल फ्रेम का मतलब तो आप समझ ही रहे होंगे, अरे हां! वही फोटो फ्रेम जिसमें फोटोज अपने आप बदलती रहती हैं। अलग से डिजिटल फोटो फ्रेम खरीदना चाहें तो आपके हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं ,ऐसे में क्यों ना पुराने फोन या टैबलेट का अच्छा इस्तेमाल किया जाए। 

पुराने बेकार फोन को बना सकते हैं CCTV कैमरा, करेगा आपके घर की सुरक्षा

मौजूदा ऐप्स और टूल्स की मदद लें आप

ढेरों ऐसे टूल्स और मोबाइल ऐप्स उपलब्ध हैं, जो पुराने डिवाइस को डिजिटल फोटो फ्रेम में कन्वर्ट करने का विकल्प देती हैं। इन ऐप्स को सेटअप करना बेहद आसान है और यूजर्स खुद चुन सकते हैं कि वे कौन से फोटोज स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर ढेरों ऐसी ऐप्स मौजूद हैं, जिनके साथ किसी पुराने डिवाइस को डिजिटल फोटो फ्रेम के तौर पर रीसाइकल किया जा सकता है। 

आपको फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स

पुराने फोन को डिजिटल फोटो फ्रेम में बदलने के लिए आपको ऐसा विकल्प देने वाली ऐप डाउनलोड करनी होगी। आप एंड्रॉयड फोन में Fotoo- Digital Photo Frame और iOS में Liveframe ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। 

1. ऐप ओपेन करने के बाद आपसे कुछ बेसिक परमिशंस मांगेगी, वे परमिशंस दे दीजिए। 

2. सामने दिख रही स्क्रीन पर आपसे वे फोटोज चुनने को कहा जाएगा, जिनका स्लाइड शो फ्रेम में देखना चाहते हैं। 

3. आप डिवाइस के लोकल स्टोरेज में सेव फोटोज के अलावा क्लाउड स्टोरेज में सेव फोटोज भी Sync कर सकते हैं। 

4. बैकग्राउंड में म्यूजिक लगाने या फिर बैटरी सेवर मोड इनेबल करने जैसे कस्टमाइजेशंस सेट करते ही आपका डिजिटल फोटो फ्रेम तैयार हो जाएगा। 

झमाझम चलेगा आपका एंड्रॉयड फोन, स्लो होने का सवाल ही नहीं उठता; बस इतना करें

बेहतर होगा अगर आप इस डिजिटल फोटो फ्रेम को चार्जर की मदद से पावर-आउटलेट से कनेक्ट कर दें। इस तरह बार-बार चार्जिंग पर लगाने का झंझट खत्म हो जाएगा और आप पसंदीदा जगह इस फोटो फ्रेम के माउंट कर पाएंगे। इसपर दिखने वाली फोटोज अपने-आप बदलती रहेंगी और विजेट के साथ स्क्रीन के एक हिस्से में डेट और टाइम जैसी जानकारी भी दिखाई जाएगी। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here