android phone keyboard trick how to enable one handed mode Gboard – Tech news hindi

0
0

इन दिनों स्मार्टफोन का साइज काफी बड़ा हो गया है। अब अधिकतर कंपनियां 6.5 इंच या इससे ज्यादा बड़ी स्क्रीन का फोन लॉन्च कर रही हैं। इतने बड़े फोन को एक हाथ से ऑपरेट करना काफी मुश्किल हो जाता है। वेब सीरीज देखनी हो या कोई आर्टिकल पढ़ना हो तो ठीक, लेकिन अगर आप घंटों चैटिंग करते हैं या फोन पर लंबी-लंबी लाइन्स टाइप करते हैं तो आपके दोनों हाथों को बिजी रहना पड़ता है। 

हालांकि आज हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं, जिसके जरिए आपका फोन भले ही कितना बड़ा या भारी हो, आप एक हाथ से ही जमकर टाइपिंग कर पाएंगे। इसके लिए आपको स्मार्टफोन में बस गूगल का एक ऐप डाउनलोड करना होगा। या हो सकता है वह ऐप पहले से आपके फोन में मौजूद है। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में:

संबंधित खबरें

बड़े काम का Google ऐप

हम जिस ऐप की बात कर रहे हैं वह GBoard ऐप है। यह गूगल का कीबोर्ड ऐप है, जो कुछ स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल मिलता है। हालांकि अगर आपके फोन में यह कीबोर्ड नहीं है तो आप गूगल प्ले स्टोर से जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अब जानें आगे के स्टेप्स

– फोन में Gboard ऐप को डिफॉल्ट कीबोर्ड के रूप में सिलेक्ट करें।

– इसके लिए आपको अपने फोन की Settings में जाकर Keyboard सर्च करना होगा और डिफॉल्ट कीबोर्ड सिलेक्ट करना होगा। 

– अब किसी भी चैट को ओपन करके कीबोर्ड खोल लें। 

– नीचे की तरफ दिए गए कोमा (,) को थोड़ी देर दबाकर रखें। 

– यहां आपको तीन विकल्प इमोजी, सेटिंग और वन हैंडेड मोड दिखेंगे। तीसरे ऑप्शन पर चले जाएं।

– ऐसा करने पर कीबोर्ड साइज में छोटा हो जाएगा और आसानी से एक हाथ से टाइपिंग हो सकेगी। 

– आप चाहें तो अपने हिसाब से इसकी पोजिशन भी बदल सकते हैं। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here