facebook users are losing thousands of followers and no one knows why – Tech news hindi

0
1

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर एक अजीब मामला सामने आया है, जो यूजर्स को परेशान कर रहा है। ढेरों सिलेब्स और पब्लिक फिगर्स के अकाउंट्स से फॉलोअर्स गायब हो गए हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक घट गई है। खुद मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग के साथ भी ऐसा ही हुआ है और उनके लाखों फॉलोअर्स गायब हो गए हैं।

प्लेटफॉर्म पर ढेरों यूजर्स इस बारे में लिख रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं कि उनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक कम हो गई है। माना जा रहा है कि ऐसा किसी तकनीकी खामी या फिर बग के चलते हुआ है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है और इसका फिक्स रिलीज नहीं हुआ है। 

रूस सरकार ने मेटा को आतंकवादी संगठन घोषित किया, लगाए नफरत भड़काने के आरोप

सर्च करने पर दिख रहे हैं ज्यादा फॉलोअर्स

अगर आप किसी पब्लिक फिगर या यूजर का नाम सर्च करते हैं तो उसके नाम के साथ फॉलोअर्स की सही संख्या दिखाई पड़ती है। वहीं, जब आप प्रोफाइल ओपेन करते हैं तो लाखों या हजारों फॉलोअर्स की जगह केवल 9-10 हजार फॉलोअर्स दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसा कई अकाउंट्स के साथ हो रहा है। 

व्हाट्सऐप ने एक महीने के अंदर बैन किए 23 लाख अकाउंट्स, आप ना करें ये गलती

ट्विटर पर भी सामने आए हैं ऐसे मामले

ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स कम होने के मामले सामने आए हैं। इससे पहले ट्विटर पर कई यूजर्स अचानक फॉलोअर्स की संख्या कम होने की बात कह रहे थे। कंपनी ने बताया था कि ऐसा फेक और बॉट फॉलोअर्स को प्लेटफॉर्म से हटाने के चलते हो रहा है। हालांकि, फेसबुक के साथ ऐसा मामला नहीं लग रहा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here