ऐप पर पढ़ें
टेक कंपनी गूगल की ओर से ‘Car Crash Detection’ को इसके पिक्सल लाइनअप वाले डिवासेज का हिस्सा बनाया गया था और अब यह फीचर भारत में भी रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर के साथ कार हादसे जैसी स्थिति में फोन अपने आप इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट भेजकर मदद मंगा सकता है। यह फीचर फोन में मिलने वाले सेंसर्स की मदद से हादसे का पता लगाता है।
कार हादसे की स्थिति में सुरक्षा देने वाला फीचर सबसे पहले साल 2014 में Pixel फोन्स का हिस्सा बनाया गया था। यह फीचर फोन की लोकेशन, मोशन सेंसर्स और आसपास मौजूद साउंड का इस्तेमाल करते हुए किसी हादसे का पता लगा सकता है। ऐसा होने पर फोन वाइब्रेट करता है और तेज साउंड प्ले करता है और यूजर से पूछता है कि क्या वह ठीक है। कोई प्रतिक्रिया ना मिलने पर इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर दी जाती है।
आपके शहर की हवा में है कितना प्रदूषण? Google Maps ऐप पर ऐसे करें चेक
पांच नए देशों में मिलने लगा फीचर
केवल अमेरिका में ही मिल रहे इस फीचर को अभ गूगल ने पांच और देशों में रोलआउट किया है, जिनमें- भारत, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और स्विजरलैंड शामिल हैं। इस तरह अब यह कुल 20 देशों में उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल Google Pixel 4a और इसके बाद लॉन्च हुए Pixel स्मार्टफोन्स में किया जा सकता है। अन्य स्मार्टफोन्स में अब तक इसे रोलआउट नहीं किया गया।
ऐसे इनेबल कर सकते हैं नया फीचर
आपको कार क्रैश डिटेक्शन फीचर इस्तेमाल करने के लिए गूगल पिक्सल फोन में नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
– सबसे पहले अपने डिवाइस में पर्सनल सेफ्टी ऐप्लिकेशन ओपेन करें।
– इसके बाद आपको ‘Features’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
– नीचे नेविगेट करने के बाद आपको ‘Car Crash Detection’ विकल्प मिल जाएगा।
– यहां ‘Set up’ पर टैप करें।
– इसके बाद आपको इस ऐप को लोकेशन, माइक्रोफोन और फिजिकल ऐक्टिविटीज ट्रैक करने की परमिशन देनी होगी।
– आपको इमरजेंसी डीटेल्स एंटर करने के बाद इसे सेटअप करना होगा।
इस दिवाली आपके फोटोज आएंगे बेस्ट, अभी से कर लें सही एक्सेसरीज का चुनाव
आपको बता दें, फोन में इमरजेंसी सेवाओं का नंबर पहले ही सेव हो सकता है जिसपर आपात स्थिति में कॉन्टैक्ट किया जाएगा। अगर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है तो आप अलर्ट दिखने की स्थिति में ‘I am safe.’ विकल्प पर टैप कर सकते हैं। यह फीचर फोन की लॉक स्क्रीन पर ही इमरजेंसी जानकारी दिखा देता है।
Source link





