How to change UPI PIN via WhatsApp in few Minutes check Easy steps – Tech news hindi

0
70

कोविड-19 महामारी ने हम सभी को डिजिटल पेमेंट पर शिफ्ट कर दिया है क्योंकि ये तेज, कॉन्टैक्टलेस और आसान हैं। डिजिटल पेमेंट करने के कई तरीके मौजूद हैं, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले तरीके में से एक यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) है। ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जिनका उपयोग यूपीआई बेस्ड पेमेंट करने के लिए किया जा सकता है जैसे कि गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और अन्य। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप भी इस लिस्ट में वॉट्सऐप पे के साथ मौजूद है।

वॉट्सऐप पे 2018 में भारत में ट्रायल रन के एक हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद, सर्विस को आधिकारिक तौर पर 2020 में सभी के लिए शुरू किया गया था। यह 227 से ज्यादा बैंक के साथ रियल टाइम पेमेंट सिस्टम प्रदान करता है और देश भर के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए लाइव है। पेमेंट के अलावा, वॉट्सऐप आपको अन्य यूपीआई बेस्ड पेमेंट ऐप द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं भी प्रदान करता है जिसमें अकाउंट बैलेंस चेक करना और यूपीआई पिन बदलना शामिल है। यदि आप जानना चाहते हैं कि वॉट्सऐप का उपयोग करके अपना यूपीआई पिन कैसे बदला जा सकता है, तो नीचे दिए इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें:

वॉट्सऐप से UPI पिन चेंज करने के स्टेप्स:

स्टेप 1. अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में WhatsApp ऐप खोलें।

स्टेप 2. अगर आपके पास एंड्रॉइड स्मार्टफोन है, तो ऊपर दाईं ओर थ्री-डॉट्स आइकन पर टैप करें और पेमेंट्स पर टैप करें। यदि आपके पास आईओएस स्मार्टफोन है, तो आप स्क्रीन के निचले दाएं कोने में सेटिंग्स पर टैप करके पेमेंट सेक्शन ढूंढ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- टेंशन खत्म: अब खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे सारे फालतू Emails, बस करना होगा ये काम

स्टेप 3. पेमेंट सेक्शन के अंतर्गत, उस बैंक अकाउंट पर टैप करें जिसके लिए आप यूपीआई पिन बदलना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- बिजी हैं तो ऐसे बुकमार्क करें जरूरी वॉट्सऐप मैसेज, एक ही जगह मिल जाएंगे सारे

स्टेप 4. चेंज यूपीआई पिन ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 5. अब अपना मौजूदा यूपीआई पिन डालें और दूसरे बॉक्स में नया यूपीआई पिन डालें जो आप चाहते हैं।

स्टेप 6. अपने नए यूपीआई पिन को कंफर्म करें।
 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here