How to Fix Your Phone or Tablet Broken Screen at home for free with toothpaste nail paint and more – Tech news hindi

0
55

स्मार्टफोन आज हर किसी की लाइफ का अहम हिस्सा है। स्मार्टफोन के बिना कुछ घंटे काटना भी बड़ी बात हो जाती है। ऐसे में अगर फोन को कुछ हो जाए तो हम काफी परेशान हो जाते हैं। ज्यादातर लोग पूरे दिन हाथ में फोन लेकर रखते हैं, हर जगह अपना फोन लेकर जाते हैं। ऐसे में फोन के गिरने और खो जाने की भी अधिक संभावना रहती है। स्मार्टफोन के गिरने पर उसकी स्क्रीन बहुत जल्दी टूट जाती है और नई स्क्रीन डलवाना बहुत महंगा पड़ता है। 

 

ये भी पढ़ें:- खोने या चोरी होने के बाद Switch Off हो गया है फोन, तो भी नहीं लें टेंशन, इस आसान Trick के जरिए मिल जाएगा

 

संबंधित खबरें

कई बार तो लोग यह भी नहीं सोच पाते हैं कि स्क्रीन टूट जाने के बाद उन्हें सबसे पहले क्या करना चाहिए। अगर आप भी इस समस्या के बीच फंसे हुए हैं तो खबर आपके लिए है। आज हम आपको स्मार्टफोन की स्क्रीन को ठीक करने के ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिए आप घर बैठे फ्री से स्मार्टफोन की स्क्रीन को रिपेयर कर पाएंगे। आइए जानते हैं खास ट्रिक्स:  

 

टूटी स्क्रीन को Free में कैसे करें ठीक

नेल पॉलिश का यूज 

अपने फोन पर पड़े क्रैक को ठीक कर सकते हैं, वो नेल पॉलिश (Nail Polish) है। इसके लिए आपको सबसे पहले स्क्रीन के क्रैक पर नेल पॉलिश लगानी होगी। अब इसे कुछ देर के लिए सूखने दें और इसके बाद नेल पॉलिश को किसी तेज रेजर ब्लेड से खुरचकर निकाल दें। अब इस प्रोसेस को एक बार फिर से दोहराएं। इसके बाद आप देखेंगे की आपकी स्क्रीन काफी हद तक ठीक हो गई है।

 

ये भी पढ़ें:- Tata के इस ब्रॉडबैंड प्लान ने Jio को धो डाला! स्पीड Same, मगर पैसों में बड़ा अंतर

 

टूथपेस्ट का यूज 

अगर आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर एक क्रैक आ गया है, तो आप टूथपेस्ट से इसे ठीक कर सकते हैं। जिसे आपको बस अपने फोन के डिस्प्ले पर आए क्रैक पर लगाना होगा, थोड़ा रगड़ना होगा और उसके बाद थोड़े समय के लिए छोड़ देना होगा। अब, कुछ समय बाद, जब आप रुई से टूथपेस्ट को साफ करेंगे, आपके फोन का क्रैक काफी ठीक हो गया होगा।

ये ट्रिक्स यूट्यूब से ली गई हैं इससे फोन की स्क्रीन पूरी तरफ से ठीक नहीं होती लेकिन आपको इन ट्रिक से अपनी फोन की स्क्रीन रिपेयर करने में मदद मिलेगी।

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here