how to set up multiple whatsapp accounts on same device without any third party app – Tech news hindi

0
0

ऐप पर पढ़ें

मेटा की ओनरशिप वाले लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के पास भारत में सबसे बड़ा यूजरबेस है और कई यूजर्स एक से ज्यादा नंबरों से वॉट्सऐप चलाते हैं। अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब एक ही फोन में कई नंबरों से वॉट्सऐप चलाने का विकल्प यूजर्स को दिया गया है। ऐसा करने के लिए अब ऐप क्लोनर या किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत भी नहीं लेनी होगी। 

मेसेजिंग ऐप ने पहले ही यूजर्स को एक अकाउंट से कई डिवाइसेज में लॉगिन का विकल्प दिया है और अब अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट्स एक ही फोन में इस्तेमाल करने का फीचर भी मिलने लगा है। इसका फायदा खासकर उन यूजर्स को होगा, जो पर्सनल और ऑफिस यूज के लिए अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल करते हैं और उन्हें कई डिवाइसेज यूज करने पड़ रहे थे। एक से दूसरे अकाउंट के बीच स्विच करना भी अब बेहद आसान कर दिया गया है। 

WhatsApp पर सुनते ही गायब हो जाएंगे वॉइस मेसेज, आ गया मजेदार फीचर

इन यूजर्स को मिलेगा फीचर का फायदा

नए फीचर के साथ यूजर्स को बार-बार लॉगिन या लॉग-आउट नहीं करना होगा और दो फोन लेकर नहीं घूमना पड़ेगा। कई बार यूजर्स गलत अकाउंट से किसी कॉन्टैक्ट को मेसेज भेज देते थे या फिर उन्हें क्लोन स्पेस जैसी थर्ड-पार्टी सेवाओं के जरिए दो ऐप्स सेटअप करने पड़ते थे। अब इन यूजर्स के लिए दोस्तों से जुड़ने से लेकर अलग-अलग ग्रुप और कम्युनिटीज का हिस्सा बनना आसान हो गया है। 

ऐसे सेटअप करें मल्टिपल अकाउंट्स

वॉट्सऐप फीचर इस्तेमाल करने के लिए आपके पास दूसरा फोन नंबर या सिम कार्ड होना चाहिए। डुअल सिम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसका इस्तेमाल आसान है और दूसरा अकाउंट फटाफट सेटअप किया जा सकता है। आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 

– वॉट्सऐप ओपेन करें और Settings में जाएं। 

– यहां नाम के साथ दिख रहे छोटे से ऐरो पर टैप करें और ‘Add Account’ विकल्प का चुनाव करें। 

– इसके बाद दूसरा फोन नंबर एंटर करें और SMS या कॉल के जरिए बताया गया कोड एंटर करते हुए उसे वेरिफाइ करें। 

– अब आपको ऐरो पर टैप करने के बाद अकाउंट स्विच करने का विकल्प मिलेगा और दोनों अकाउंट्स के चैट्स अलग-अलग दिखाए जाएंगे। 

अपनी स्मार्टवॉच में ऐसे इंस्टॉल करें WhatsApp, कलाई पर मिल जाएंगे सारे जरूरी मेसेज

खास बात यह है कि दोनों अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स एकदूसरे से अलग रहती हैं और आप उन्हें अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा कोई नया मेसेज आने पर आपको दोनों ही अकाउंट्स के नोटिफिकेशंस दिखाए जाएंगे। यह फीचर अभी ना दिख रहा हो तो प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में जाकर ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here