How to update or change Date of Birth in Aadhaar card via Smartphone or laptop check Steps – Tech news hindi

0
53

आधार कार्ड भारतीयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। सरकारी काम हो या फिर प्राइवेट, आधार कार्ड हर जगह काम आता है, इसलिए इसमें हर जानकारी का सही होना बेहद जरूरी है। हम पहले ही बता चुके हैं कि आप आधार कार्ड में अपना फोटो कैसे चेंज कर सकते हैं, घर बैठे PVC आधार कार्ड कैसे मंगवा सकते हैं, आधार के साथ अपना वोटर आईडी कैसे लिंक कर सकते हैं और घर बैठे आधार में अपना फोन नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।

जैसा की हम सब जानते हैं कि, आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्म का वर्ष या जन्मतिथि जैसी जानकारियां होती हैं। यदि किसी कारण से, आधार कार्ड में आपकी जन्मतिथि (DOB) गलत हो गई है और आप आधार केंद्र के चक्कर काटे बिना घर बैठे अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन से इसे अपडेट करना चाहते हैं, तो हमने नीचे सिंपल स्टेप्स बताएं हैं।

घर बैठे आधार कार्ड पर जन्मतिथि (DOB) कैसे बदलें:

स्टेप 1: इसके लिए, आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा या बस ssup.uidai.gov.in पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2: नीचे स्क्रॉल करें, यहां Update Aadhaar सेक्शन में जाकर Update Demographics Data & Check Status ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP को दर्ज करें।

स्टेप 4: इसके बाद, अपने आधार कार्ड पर जन्म तिथि को अपडेट करने के लिए ‘Update Aadhaar‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब Proceed to Update Aadhaar पर क्लिक करें।

स्टेप 6: यहां आपको जन्मतिथि (DOB) अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके लिए आपको सहायक दस्तावेज भी जमा करना होगा।

(नोट- यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जन्मतिथि बदलने या अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here