अब आपको हर वक्त अपने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप जब चाहे बस कुछ ही क्लिक में इन्हें कभी भी कहीं भी डाउनलोड कर सकेंगे। जी हां, MyGov ने अपने वॉट्सऐप चैटबॉट पर एक नई सेवा शुरू की है। यह पहल यूजर्स को वॉट्सऐप पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक पहुंचने की अनुमति देती है। नई सुविधा सरकार के लिए अपनी सेवाएं देना और यूजर्स के लिए अपनी डिटेल्स आसानी से प्राप्त करना आसान बनाती है। उपयोगकर्ता नई डिजिलॉकर सेवा का उपयोग करने के लिए वॉट्सऐप पर MyGov हेल्पडेस्क का उपयोग कर सकते हैं। इसमें उनके डिजिलॉकर अकाउंट को बनाना और ऑथेंटिकेट करना, और पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे अन्य डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड करना शामिल है, वो भी वॉट्सऐप पर। है ना कमाल की सुविधा। आज हम आपको इस आर्टिकल में वॉट्सऐप पर पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने के सबसे सिंपल स्टेप्स बताएंगे। चलिए शुरू करते हैं।
नोट- सबसे पहले आपको डिजिलॉकर अकाउंट के लिए साइन अप करना होगा। यदि आपके पास यह पहले से है, तो आपका डॉक्यूमेंट प्राप्त करना आसान हो जाता है।
वॉट्सऐप पर ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स:
स्टेप 1: सबसे पहले आपने फोन में +91 9013151515 नंबर सेव करें। नए MyGov चैटबॉट को एक्सेस करने के लिए आपको इस नंबर पर ‘Hi’ ‘Namaste’ या ‘Digilocker’ लिखकर भेजना होगा।

संबंधित खबरें
स्टेप 2: उसके बाद आपको दो विकल्प Cowin Services और Digilocker Services दिखाई देंगे। चूंकि हमें डॉक्यूमेंट डाउनलोड करना है इसलिए यहां Digilocker Services पर टैप करें।

ये भी पढ़ें- अब कोई नहीं पढ़ पाएगा पर्सनल WhatsApp Chats: बस एक बार ऑन करें ये सेटिंग
स्टेप 3: इसके बाद आपसे पूछा जाएगा Do You Have a Digilocker Account? अगर आपके पास पहले से ही डिजिलॉकर अकाउंट है, तो Yes पर टैप करें।

स्टेप 4: इसके बाद आपसे 12 अंकों का आधार नंबर मांगा जाएगा। आधार नंबर दर्ज करते ही, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उसे भी दर्ज करें।

स्टेप 5: अब आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें 1. Driving license और 2. PAN Verification Record। अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करना चाहते हैं, तो 1 टाइप करें।


स्टेप 6: अगर आप इसके साथ PAN Verification Record भी डाउनलोड करना चाहते हैं, तो other documents पर क्लिक करके 2 टाइप करें।



Source link





