Tired of slow Wi-Fi Change these settings big files will be downloaded in a pinch – Tech news hindi

0
137

Slow Wi-Fi Speed: क्या आप भी वाईफाई की स्लो स्पीड से परेशान हो गए हैं? हाई स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान और बढ़िया राउटर होने के बावजूद भी आपको इतनी अच्छी स्पीड नहीं मिल पा रही? दरअसल ऐसा वाईफाई राउटर को गलत जगह पर रखने की वजह से भी हो सकता है। वाईफाई राउटर की जगह में थोड़ा सा बदलाव करके आप अपने वाईफाई सिगनल को बेहतर बना सकते हैं। नीचे बताए गए तरीकों का इस्तेमाल करें

1. ऐसी जगह पर रखें राउटर

हमेशा अपने वाईफाई राउटर को घर के बीचो-बीच रखने की कोशिश करें। इससे आपको पूरे घर में अच्छे सिग्नल मिलेंगे। इसके सिग्नल दीवारों, फ्लोर, सीलिंग, फर्नीचर, अप्लायंसेज और किसी भी बड़ी चीज से ब्लॉक हो सकते हैं। वाईफाई राउटर जितनी ऊंचाई पर होगा, उतने अच्छे सिग्नल आपको देगा।

यह भी पढ़ें: नया फोन क्यों खरीदना? बदल डालिए सिर्फ 5 सेटिंग्स, पुराना फोन ही दौड़ने लगेगा

2. कहां हो राउटर का एंटीना?

एंटीना की पोजीशन भी वाईफाई की स्पीड में एक महत्वपूर्ण फैक्टर होती है। राउटर के एंटीना को 45 से 60 डिग्री के बीच रखने की कोशिश करें। वाईफाई राउटर को कभी भी छिपा करना रखें इसे हमेशा खुले स्थान पर रखें जहां से यह आसानी से चारों तरफ सिग्नल भेज सकें इससे आपकी इंटरनेट स्पीड दोगुनी तक भर सकते हैं

3. डिवाइस को करें रीस्टार्ट

हमेशा याद रखें, इंसानों की तरह डिवाइसेस को भी ब्रेक की जरूरत होती है। कई बार खराब इंटरनेट स्पीड होने पर राउटर को रीसेट करना अच्छा रहता है। अगर आपको भी अच्छी स्पीड नहीं मिल रही, तो अपने राउटर, मॉडम को टर्न ऑफ करें और फिर ऑन करें।

यह भी पढ़ें: ब्रॉडबैंड प्लान हो तो ऐसा! 299 रुपये में 100GB डेटा, बढ़िया स्पीड के साथ कॉलिंग भी

4. राउटर करें अपग्रेड

अगर आपके पास हाई स्पीड इंटरनेट प्लान है, लेकिन उसकी आधी स्पीड भी आपको नहीं मिल रही, तब खराबी आपके राउटर में हो सकती है। अगर आपको अपना राउटर (या मॉडेम/राउटर कॉम्बो) खरीदे हुए कई साल हो गए हैं, तो शायद यह अपग्रेड करने का समय है। पिछले कुछ सालों में वायरलेस और इंटरनेट टेक्नोलॉजी में काफी बदलाव आया है, और 5 या अधिक वर्ष पुराने कई राउटर नई तकनीक का सपोर्ट नहीं करते हैं। अपने राउटर मॉडल नंबर देखें और अपने इंटरनेट पैकेज के साथ इसके फीचर्स की तुलना करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here