Valentine day offer vodafone idea giving 5gb extra data 5000 rupees cash prize how to avail

0
1

हाइलाइट्स

Valentines Day के मौके पर वोडाफोन-आइडिया ग्राहकों को 5जीबी डेटा का फायदा दे रहा है.
ऑफर पाने के लिए ग्राहकों को 14 फरवरी से पहले अपना नंबर रिचार्ज करना होगा.
सोशल मीडिया पर एक स्पेशल Vi म्यूज़िक कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया जा रहा है.

Valentine’s Day वीक चल रहा है, और हर कोई अपने चाहने वाले को इंप्रेस करने के नए-नए तरीके तलाश कर रहे हैं. इंप्रेस करना हो, या किसी चीज़ को लेकर खुश करना हो, हर चीज़ के लिए कम्यूनिकेट करना बहुत ज़रूरी होता है. तो ऐसे प्यार भरे वाले हफ्ते में आपके लिए एक ऐसा ऑफर पेश किया गया है, जिससे आपकी बातों में रुकावट नहीं आएगी. दरअसल वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को 5जीबी डेटा का फायदा दे रहा है.

इस ऑफर को वैलेंटाइन डे के मौके पर पेश किया है, और ये वोडाफोन प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए है. फ्री इंटरनेट डेटा के अलावा वोडाफोन Vi Tunes love contest भी आयोजित किया है. इस कॉन्टेस्ट के विजेता को 5000 रुपये का कैश प्राइज़ मिलेगा.

ये भी पढ़ें-मात्र 199 रुपये का है ये छोटू सा पंखा, बिना बिजली के करता है काम, गर्मी में फौरन सूखा देगा पसीना

वोडाफोन आइडिया 299 रुपये का रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को बिना किसी अडिशनल चार्ज के 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 5GB का अडिशनल डेटा दे रहा है. जो यूज़र्स अपने नंबर को 299 रुपये से रिचार्ज नहीं करना चाहते हैं, वे 199 रुपये के साथ रिचार्ज कर सकते हैं और 2GB तक इंटरनेट डेटा पा सकते हैं.

वोडाफोन 299 प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड टॉकटाइम प्रदान करता है. ये हर दिन 100SMS के साथ हर दिन 1.5GB डेटा प्रदान करता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसके साथ ही आपको वीकेंड रोलओवर का ऑप्शन और पूरी रात बिंज का ऑप्शन भी मिलता है. आप बिना किसी अडिशनल कीमत के हर महीने 2GB तक का बैकअप डेटा भी प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- वाइफ को खुश करना है? Valentine डे पर दें ये धाकड़ फोन, इतना सस्ता हुआ कि जेब पर नहीं पड़ेगा भारी

अगर आप 14 फरवरी से पहले रिचार्ज करते हैं तो मौजूदा डेटा में 5GB का मुफ्त डेटा लाभ जोड़ा जाएगा. यानी कि अगर आप फ्री डेटा पाना चाहते हैं तो आपको 14 फरवरी से पहले अपना नंबर रिचार्ज करना होगा.

म्यूज़िक कॉन्टेस्ट में ईनाम
अडिशनल इंटरनेट डेटा के अलावा, वोडाफोन खासतौर से Vi यूजर्स के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल Vi म्यूज़िक कॉन्टेस्ट भी आयोजित कर रहा है.

यूज़र्स को Vi ऐप पर हंगामा म्यूजिक में वैलेंटाइन प्लेलिस्ट के एक गाने के जंबल लिरिक्स में से सही गाने का अनुमान लगाने के लिए कहा जाएगा. प्रतिभागियों को हैशटैग #ViLoveTunes के साथ सही उत्तर पर कमेंट करना होगा. हर सवाल का एक डेली विजेता 5,000 रुपये के गिफ्ट वाउचर के लिए पात्र होगा.

Tags: Tech news, Tech news hindi, Valentine Day, Vodafone


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here