whatsapp rolling out call link feature for windows user know detail – Tech news hindi

0
0

ऐप पर पढ़ें

वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को लगातार बेहतर बना रहा है। पिछले कुछ दिनों में वॉट्सऐप में कई नए फीचर्स की एंट्री हुई है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने कॉलिंग के जुड़ा एक जबर्दस्त फीचर रोलआउट करना शुरू किया है। इस फीचर का नाम कॉल लिंक (Call Link) है। WABetaInfo ने वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर की जानकारी दी। इस फीचर की मदद से विंडोज में भी लिंक के जरिए कॉल को जॉइन किया जा सकेगा। 

शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने बताया कि कंपनी इस फीचर को अभी वॉट्सऐप बीटा फॉर विंडोज 2.2307.3.0 के लिए रोलआउट कर रही है। कुछ दिन पहले यह फीचर वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.22.21.13 में आया था। WABetaInfo ने ट्वीट करके इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप नए कॉल लिंक फीचर को कॉल टैब में देख सकते हैं।

वॉट्सऐप विंडोज के यूजर इस लिंक को वॉइस और वीडियो कॉल के लिए यूज कर सकते हैं। खास बात है कि यूजर इस लिंक को कॉपी करके मेंबर्स को इन्वाइट करने के लिए दूसरे वॉट्सऐप चैट में सेंड भी कर सकते हैं, ताकि ने कॉल को जॉइन कर सकें। कंपनी ने इस नए फीचर में यूजर्स की ऑनलाइन सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा है।

यह भी पढ़ें: आ गया वनप्लस एक और नया फोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगा धांसू कैमरा

यूजर्स की सिक्योरिटी को पक्का करने के लिए कॉल लिंक का URL हर बार अलग और यूनीक रहता है, ताकि इस कॉल को आपकी अनुमति के बिना कोई जॉइन न कर सके। कंपनी इस फीचर को अभी बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर रही है। यह अपडेट माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इसके स्टेबल वर्जन को रोलआउट करेगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here