whatsapp rolling out new feature for ios users know details – Tech news hindi

0
1

ऐप पर पढ़ें

वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए एक और कमाल का फीचर लाया है। इस फीचर की मदद से यूजर विडियो कॉल के दौरान मल्टी-टास्टिंग कर सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को iOS के लिए रोलआउट किया है। आईफोन में वीडियो के कॉल के दौरान मल्टी-टास्किंग करने पर वीडियो पॉज हो जाता है। जबकि, ऐंड्रॉयड में ऐसा नहीं है। इस अपडेट के बाद iOS यूजर्स को वॉट्सऐप में वीडियो कॉलिंग के दौरान फ्लोटिंग पिक्चर-इन-पिक्चर विंडो दिखेगा। इसकी मदद से यूजर वीडियो कॉल के पॉज हुए बिना मल्टी-टास्किंग कर सकेंगे। 

WABetaInfo ने दी जानकारी

वॉट्सऐप में हुए लेटेस्ट बदलाव की जानकारी WABetaInfo ट्विटर ने दी। iOS यूजर ऐप स्टोर में जाकर वॉट्सऐप के वर्जन नंबर 23.3.77 को इंस्टॉल करके इस फीचर को यूज करना शुरू कर सकते हैं। इस अपडेट के साथ कंपनी कुछ और नए फीचर ऑफर कर रही है। अब iOS यूजर भी ऐंड्रॉयड यूजर्स की तरह कैप्शन के साथ डॉक्युमेंट भेज सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ग्रुप के लिए बड़े सबजेक्ट और डिस्क्रिप्शन लिखने का भी ऑप्शन दे रही है। 

ऐंड्रॉयड के लिए आए ये नए फीचर

यूजर्स के लिए यह बड़े काम का फीचर है। इस फीचर की मदद से अब यूजर वॉट्सऐप चैटिंग के दौरान 30 की बजाय 100 मीडिया फाइल्स को शेयर कर सकेंगे। कंपनी काफी दिन से इस फीचर की टेस्टिंग कर रही थी। इसे सबसे पहले ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.23.4.3 में देखा गया था।  इसके अलावा अब आप वॉट्सऐप में अपने कस्टमाइज अवतार बना सकते हैं। 

Poco के नए फोन में 50MP कैमरा, 10 हजार रुपये से कम में मिलेंगे कई और तगड़े फीचर

इसे आप स्टिकर और प्रोफाइल फोटो में भी यूज कर सकते हैं। असल में कंपनी ने इस फीचर को कुछ दिन पहले ही ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया था। इसे हाइलाइट करने के लिए कंपनी ने वॉट्सऐप अपडेट के नए चेंजलॉग में शामिल किया है, ताकि जिन यूजर्स से यह मिस हो गया है, उन्हें भी इस नए फीचर के बारे में पता चल जाए।   


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here