how to left whatsapp group secretly without showing any message – Tech news hindi

0
1

वॉट्सऐप आज के समय में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप है क्योंकि लाखों यूजर पर्सनल और प्रोफेशनल यूज के लिए हर दिन फोटो, वीडियो और मेसेज शेयर करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। कंपनी अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए ऐप में समय-समय पर नए फीचर जोड़ती रहती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय में, हर कोई वॉट्सऐप पर कम से कम पांच ग्रु्प्स में जुड़ा हुआ है, जिसमें फैमिली, ऑफिस और फ्रेंड्स के लिए अलग-अलग ग्रुप्स शामिल हैं।

लेकिन कई बार ढेर सारे ग्रुप्स में जुड़ा होना, परेशानी का कारण बन जाता है, क्योंकि लोग इन ग्रुप्स में आने वाले फालतू मेसेजों से परेशान हो जाते हैं। कई बार ऐसे स्थिति भी बन जाती है, कि आप चाहकर भी ग्रुप को छोड़ नहीं पाते, क्योंकि ग्रुप लेफ्ट करते ही सभी मेंबर्स को पता चल जाएगा। अच्छी बात यह है कि इस समस्या का हल मिल गया है। अगर आप किसी वॉट्सऐप ग्रुप को बिना किसी को बताएं छोड़ना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप ग्रुप भी लेफ्ट कर देंगे और अन्य मेंबर्स को पता तक नहीं चलेगा। जी हां, ऐसा मुमकिन है।

वॉट्सऐप ग्रुप से “(name) left” मेसेज दिखाए बिना बाहर निकलने के लिए बस आपको नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। iPhone यूजर्स देखें स्टेप्स…

पहला तरीका

स्टेप 1: अपने iPhone पर WhatsApp खोलें।

स्टेप 2: अब ग्रुप पर लेफ्ट स्वाइप करें।

स्टेप 3: अब आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे- मोर और आर्काइव, जिसमें से आपको ‘मोर’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: इसके बाद ‘एग्जिट ग्रुप’ पर टैप करें और कन्फर्म करें।

बड़े काम का फीचर, WhatsApp मेसेज में हो गई गलती, अब 15 मिनट के अंदर कर सकेंगे एडिट

दूसरा तरीका

स्टेप 1: अपने iPhone पर WhatsApp खोलें।

स्टेप 2: अब ग्रुप चैट को लॉन्ग प्रेस या होल्ड करें जहां आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे।

स्टेप 3: यहां लास्ट ऑप्शन ‘एग्जिट ग्रुप’ पर टैप करें।

स्टेप 4: ग्रुप से बाहर निकलने के ऑप्शन पर क्लिक करें।।

ये दो तरीके हैं जो आपको चुपसे से वॉट्सऐप ग्रुप से बाहर निकलने में मदद करेंगे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here