WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी और ऐप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगभग हर महीने नए फीचर्स जारी करता है। लेटेस्ट अपडेट में भी, वॉट्सऐप ने पिक्चर-इन-पिक्चर मोड फोर iOS, फॉरवर्ड मीडिया विद कैप्शन, मेसेज यूअरसेल्फ समेत कई नए फीचर्स अपने iOS, Android और वेब यूजर्स को दिए हैं। अब वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक और कमाल का फीचर रोलआउट करने के लिए तैयार है, जो भेजे गए मेसेज को भी एडिट करने देगा।
वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, डेवलपर्स एक नए फीचर पर काम कर रहे हैं जो यूजर्स को मेसेजों को एडिट करने की अनुमति देगा। रिपोर्ट से पता चलता है, “वॉट्सऐप ऐप के फ्यूचर अपडेट के लिए मेसेजों को एडिट करने की क्षमता लाने पर काम कर रहा है।”
रिपोर्ट आगे बताती है कि नया एडिट मेसेज फीचर यूजर्स को किसी भी भेजे गए मेसेज को 15 मिनट के अंदर एडिट करने की अनुमति देगा। इससे यूजर्स मेसेज में किसी भी गलती को एडिट कर सकेंगे या ओरिजिनल मेसेज में और जानकारी शामिल कर सकेंगे। बता दें कि वॉट्सऐप पहले से ही यूजर्स को किसी भी भेजे गए मेसेज को सभी के लिए डिलीट करने का फीचर देता है, यह फीचर तब काम आएगा जब कोई पूरे मेसेज को डिलीट नहीं करना चाहता है, बल्कि केवल कुछ शब्दों को एडिट करना चाहता है।
बदल गया है पता? तो घर बैठे अपडेट करें Aadhaar Card डिटेल, यहां देखें सबसे सिंपल तरीका
इसके अलावा, फीचर केवल लेटेस्ट वॉट्सऐप वर्जन का सपोर्ट करेगा और केवल मेसेजों को एडिट करने की अनुमति देगा, मीडिया कैप्शन की नहीं। वर्तमान में, यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए डेवलपमेंट फेज में है, लेकिन इसके जल्द ही बीटा टेस्टर्स के लिए जारी होने की उम्मीद है। यूजर्स को फ्यूचर ऐप अपडेट में नया फीचर मिल सकता है।
ओरिजनल क्वालिटी में फोटो भेज सकेंगे यूजर
इस बीच, वॉट्सऐप आईओएस यूजर्स के लिए एक नए फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है, जो यूजर्स को आईओएस डिवाइसेस पर इमेज क्वालिटी बदलने की अनुमति देगा। वर्तमान में यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसके सभी के लिए रोलआउट होने की उम्मीद है। वर्तमान में, इस फीचर का अपडेट केवल iOS बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, जो टेस्ट फ्लाइट बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं और वर्जन 23.4.0.70 वहन करते हैं।
WhatsApp से चुपके से पढ़ें सारे मैसेज, भेजने वाले करता रहेगा ब्लू टिक का इंतजार; 8 गजब की ट्रिक
एक बार यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध हो जाने के बाद, यूजर्स को वॉट्सऐप चैट सेटिंग में एक नया फोटो क्वालिटी ऑप्शन दिखाई देगा। इस फीचर के इस्तेमाल से यूजर्स ओरिजिनल क्वालिटी में फोटो भेज सकेंगे। वर्तमान में, वॉट्सऐप डेटा बचाने के लिए फोटो को कंप्रेस करता है। इसलिए हाई तक्वालिटी वाली तस्वीरें भेजने के लिए यूजर्स को अपने फोटो को डॉक्यूमेंट्स में बदलना पड़ता है। हालांकि, नए अपडेट के साथ, वॉट्सऐप यूजर्स को उपलब्ध इंटरनेट नेटवर्क पर हाई क्वालिटी इमेज भेजने की अनुमति देगा।
वॉट्सऐप डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी यही फीचर लाने पर काम कर रहा है। इस बीच, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह फीचर पहले ही आ चुका है। फोटो क्वालिटी सेटिंग बदलने के लिए, वॉट्सऐप सेटिंग्स -> स्टोरेज और डेटा -> मीडिया अपलोड क्वालिटी -> अपनी पसंद के अनुसार फोटो क्वालिटी सेटिंग बदलें।
Source link





