लोकप्रिय वीडियो और फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram पर यूजर्स को स्टोरीज शेयर करने का विकल्प मिलता है और यह फीचर खूब इस्तेमाल किया जाता है। स्टोरीज होम फीड में सबसे ऊपर दिखती हैं और 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि स्टोरी शेयर करने वाले को पता चले बिना उसकी स्टोरी देख सकें तो तीन तरीके आजमाए जा सकते हैं।
इंस्टाग्राम ऐप में स्टोरीज प्रोफाइल फोटो के चारों ओर सर्कल की तरह दिखती हैं और इसपर टैप करने के बाद स्टोरी शेयर करने वाले को आपका नाम Viewd by की लिस्ट में दिखने लगता है। यानी कि पोस्ट करने वाला देख सकता है कि उसकी स्टोरीज किन यूजर्स ने देखी हैं। अगर आप चोरी-छिपे स्टोरीज देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीकों में से एक की मदद ले सकते हैं।
तय वक्त पर अपने आप शेयर होगी पोस्ट, इंस्टाग्राम में आया नया फीचर
एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल
यूजर को पता चले बिना उसकी स्टोरीज देखने का सबसे आसान तरीका एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करने से जुड़ा है। आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
1. सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप ओपेन करें और स्टोरीज लोड होने दें। इसमें पांच से 10 सेकेंड्स तक का वक्त लग सकता है।
2. अब अपने फोन में Airplane मोड ऑन करें और करीब पांच सेकेंड्स तक इंतजार करें।
3. इंस्टाग्राम ओपेन करें और स्टोरीज पर टैप करने पर वे ओपेन हो जाएंगी और आपका नाम व्यूअर्स लिस्ट में पोस्ट करने वाले को नहीं दिखेगा।
वैकल्पिक अकाउंट की मदद
इंस्टाग्राम पर एक से ज्यादा अकाउंट्स बनाने का विकल्प मिलता है और अगर किसी पब्लिक अकाउंट की स्टोरीज देखनी हैं तो आप दूसरे अकाउंट की मदद से स्टोरी देख सकते हैं। इस तरह आपकी पहचान छुपी रहेगी लेकिन आप स्टोरीज भी देख पाएंगे। आप वैकल्पिक अकाउंट किसी भी नाम से बना सकते हैं और आसानी से एक से दूसरे अकाउंट में स्विच करने का विकल्प भी ऐप में मिलता है।
छुपा सकते हैं इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक्स और व्यूज, फॉलो करें आसान स्टेप्स
वेब पर थर्ड-पार्टी ऐप्स से देखें
कई थर्ड-पार्टी ऐप्स, वेबसाइट्स और क्रोम एक्सटेंशंस हैं, जिनके साथ बिना पहचान बताए इंस्टाग्राम स्टोरीज देखी जा सकती हैं। हालांकि, ऐसी वेबसाइट्स पर लॉगिन करने से बचना चाहिए क्योंकि वे आपकी लॉगिन इन्फॉर्मेशन इस्तेमाल कर सकती हैं। आप क्रोम एक्सटेंशंस और ऐप्स जैसे विकल्पों की मदद जरूर ले सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि इन्हें भी अकाउंट ऐक्सेस देना पड़ सकता है।
Source link





