If you want to hide online status from someone on WhatsApp use Online Presence just follow these steps – Tech news hindi

0
2

ऐप पर पढ़ें

वॉट्सऐप समय-समय पर अपने यूजर्स की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है। हाल ही में वॉट्सऐप ने ग्रुप में कॉन्टैक्ट लिमिट बढ़ाने, वीडियो कॉलिंग में ज्यादा लोगों को जोड़ने के अलावा ‘Online Presence’ नाम के एक नए फीचर को लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से आप अपने ऑनलाइन स्टेटस को अन्य यूजर्स से छिपा सकते हैं। ऐसा करने से आपके ऑनलाइन रहने के बावजूद अन्य यूजर्स को यह पता नहीं चलेगा कि वॉट्सऐप पर ऑनलाइन हैं या नहीं और आप बिंदास वॉट्सऐप पर अपना दूसरा काम कर सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि आप किसी खास व्यक्ति से बात कर रहे होते हैं और आप नहीं चाहते कि उस समय कोई अन्य यूजर आपको डिस्टर्ब करें या मैसेज भेजे। लेकिन ऑनलाइन दिखने के कारण आपको न चाहते हुए भी रिप्लाई करना पड़ता है। लेकिन अब आप यह तय कर सकते हैं कि आपका ऑनलाइन स्टेटस कौन देख सकता है। हालांकि, इसमें आपके किसी दूसरे कॉन्टैक्ट को आपको मैसेज ड्रॉप करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। आइए जानते हैं कि इस फीचर को यूज करने के लिए आपको सेटिंग मे क्या बदलाव करना होगा।

एंड्रॉयड यूजर्स इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1. सबसे पहले आपको अपना वॉट्सऐप ओपन करना होगा।

स्टेप 2. इसके बाद आपको More option को क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. More option में आपको ‘Privacy Option’ मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना होगा।

स्टेप 4. इसके बाद ‘Last seen and Online option’ को टैप करना होगा।

स्टेप 5. इसके बाद आपको ‘Contact Except’ का ऑप्शन मिलेगा जिसे आप स्टेटस प्राइवेसी वाले सेटिंग की तरह सिलेक्ट कर सकते हैं।

स्टेप 6. ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद Done टैप करना होगा।

यह भी पढ़ें-अब आपकी WhatsApp चैट में कोई नहीं कर पाएगा ताका–झांकी, आ रहा यह शानदार फीचर

आईफोन यूजर्स इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1. सबसे पहले आपको अपने आईफोन में वॉट्सऐप ओपन करना होगा।

स्टेप 2. उसके बाद आपको Setting वाले ऑप्शन में जाना होगा।

स्टेप 3. सेटिंग में जाने के बाद आपको ‘Privacy Option’ पर टैप करना होगा।

स्टेप 4. इसके बाद आपको ‘Contact Except’ ऑप्शन पर टैप करना होगा।

स्टेप 5. यहां आप स्टेटस प्राइवेसी वाले सेटिंग की तरह ही कॉन्टैक्ट सिलेक्ट कर सकते हैं।

स्टेप 6. लास्ट में आपको Done टैप करना होगा।

डेस्कटॉप में इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1. सबसे पहले अपने पर्सनल कंप्यूटर में वॉट्सऐप ओपन करें।

स्टेप 2. इसके बाद आपको Menu option पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. इसके बाद आपको setting option पर जाना होगा और ‘Privacy Option’ को क्लिक करना होगा।

स्टेप 4. इसके बाद आपको ‘Contact Except’ ऑप्शन पर टैप करना होगा।

स्टेप 5. यहां आप स्टेटस प्राइवेसी वाले सेटिंग की तरह हीं कॉन्टैक्ट सिलेक्ट कर सकते हैं।

स्टेप 6. लास्ट में आपको Done पर टैप करना होगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here